CG Political News: गुरु रविदास जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की संगोष्ठी, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

CG Political News: बिलासपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह, बिलासपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सुधार, समानता और मानवता के संदेश पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मोर्चा जिलाध्यक्ष घनश्याम रात्रे, तुलसी बघेल सहित मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े ने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी वाणी के माध्यम से ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां सभी को अन्न मिले और कोई भेदभाव न हो। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि संत रविदास महान समाज सुधारकों में से एक थे। उन्होंने जाति-पाति से ऊपर उठकर मानवता और समानता का संदेश दिया। उनके दोहे और पद समाज को आज भी प्रेरित करते हैं।

  CG SIR:– एसआईआर कार्य में सुस्ती और निर्देशों की अनदेखी पर तहसीलदार निलंबित, एसडीएम–सीएमओ सहित कई अफसरों को नोटिस

भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि गुरु रविदास जी भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे, जिन्होंने जाति-भेद और छुआछूत का विरोध किया। उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता को जीवन का आधार बताया।

भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि संत रविदास ऐसे शासन की कल्पना करते थे, जहां कोई भूखा न रहे। उन्होंने समाज में फैली ऊंच-नीच और भेदभाव की कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया।

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन में पिछड़े और दबे-कुचले वर्ग के लोगों को आत्मसम्मान और नई दिशा दी। वे एक महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व थे।

कार्यक्रम के दौरान संत रविदास समाज के प्रमुखों का शाल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेश्वर भार्गव, अनिल सोनवानी, तिरिथराम यादव, एस. कुमार मनहर, हितेश रात्रे, सतीश सोनकर, पृथ्वीपाल राय, हरवंश कस्तूरिया, अभिशेक बोले, दीपमाला कुर्रे, प्रकाश अवस्थी, दिनेश प्रभाकर, संतोष पनोरे, ज्वाला कौशिक, रीना खांडेकर, सावित्री रात्रे, सरिता कमलसेन, योगेश बोले, बीनू निराला, विनोद बंजारे सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.