IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG News:– सब्जी के खेत में दिखा बाघ, गाय के बछड़े और भैंस का किया शिकार, वन विभाग के कैमरे में हुआ ट्रैक,देखें वीडियो

Gpm news:– मरवाही वन मंडल में सब्जी के खेत में बाघ के आराम करने का वीडियो सामने आया है। बाघ के पंजों के निशान भी मिले है और राहगीरों ने भी बाघ का वीडियो बनाया है। बाघ ने गाय के बछड़े का भी शिकार किया है। वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

GPM जीपीएम। मरवाही वन मंडल में बाघ की मौजूदगी का वीडियो सामने आया है। वन विभाग ड्रोन कैमरे से मादा बाघ आराम फरमाते हुए दिख रही है। भालू लैंड के नाम से मशहूर वन मंडल में दो दिनों से मादा बाघिन की धमक से ग्रामीणों में दहशत मची हुई है। वन विभाग की टीम विभाग की निगरानी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात में परासी गांव के किसान छोटेलाल कैवर्त के सब्जी के खेत में बाघ आराम कर रहा था। जिसकी किसान ने फोटो खींची है। आराम करने के बाद बाग मूवमेंट करने लगा। गांव के गुजर नाले के पास बाघ को राहगीरों ने देखा और वीडियो बनाया। मरवाही वन मंडल में मौजूद बाग की ड्रोन से ली गई तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें मादा बाघ आराम करते हुए नजर आ रही है। बाघ लगातार वन मंडल में विचरण कर रहा है। मैनटोला गांव में बाघ ने गाय के बछड़े पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अमरकंटक के पास भैंस का भी बाघ ने शिकार किया था।

  बस्ता खाली–जेब खाली” आंदोलन का पहला विस्फोट: धमतरी में NSUI ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, पुलिस से झड़प, दर्जनों घायल

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मादा बाघ पिछले दिनों अनूपपुर वन मंडल के अमरकंटक के जंगल में देखी गई थी। एटीआर में भी बाघ देखी गई थी। दो दिनों पहले अनूपपुर जिले के वन परिक्षेत्र अमरकंटक के मेढ़ाखार गांव में बाघ को देखा गया था। 2 दिनों से डेरा जमाए बाघ ने यही एक भैंस का शिकार भी किया था। इस दौरान बाघ की गतिविधियों पर निगरानी के लिए ट्रैप कैमरा भी लगाया गया है। इसी वन परिक्षेत्र के अमरकंटक के दोनिया–बिजौरी गांव के बीच कुछ राहगीरों ने बाघ को देखा और वीडियो बनाकर वायरल भी किया था।

इसके बाद बाघ की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। बाघ पर अचानकमार टाइगर रिजर्व के डॉक्टर और वाइल्डलाइफ स्पेशलिस्ट सहित वन विभाग की टीम नजर बनाए हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बाघ घूमते हुए छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल में प्रवेश कर गया होगा। परासी गांव के आसपास वन विभाग वर्ग के मूवमेंट को ट्रैक करने में जुटा है। पंजे के निशान की सहायता से उसाड़ गांव में वर्तमान में बाघ के लोकेशन की तलाश जारी है।

वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है। वन विभाग के अधिकारी–कर्मचारी रात भर गश्त व निगरानी कर रहे है। ग्रामीणों को बाघ से दूरी बनाए रखते हुए जंगलों में न जाने की सलाह दी जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button