🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferछत्तीसगढ़

CG news:– बोर्ड परीक्षा संपन्न करवा वापस लौट रही शिक्षिका की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत, स्कूल की प्यून गंभीर घायल

Ro No. 13952/ 34

Balod news:– परीक्षा ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर वापस लौट रही लेक्चरर और महिला प्यून को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला लेक्चरर की मौके पर ही मौत हो गई वही प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ईलाज के लिए राजनंदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। ठोकर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है।

Advertisement Carousel

Balod बालोद। शनिवार शाम दसवीं के बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद स्कूल की प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग स्थित घर वापस लौटने निकली महिला लेक्चरर की अज्ञात वाहन के ठोकर से मौत हो गई, वहीं प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मोहला विकासखंड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका बरखा वासने (35) लेक्चरर के पद पर पदस्थ थी। दसवीं बोर्ड का एग्जाम खत्म होने के बाद शनिवार की शाम 4:30 बजे स्कूल की ही महिला प्यून ग्राम परसोदा जिला बालोद निवासी मथुरा मंडावी 45 वर्ष के साथ स्कूटी में सवार होकर मानपुर चौक की तरफ निकली थी। वहां से प्यून को छोड़कर महिला लेक्चर दुर्ग स्थित घर जाने वाली थी। डौंडी ब्लॉक से गुजरे नेशनल हाईवे क्रमांक 930 में ग्राम शेरपार के समीप पहुंचे ही थे कि उन्हें अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

  संसाधन नहीं तो काम नहीं"के सिद्धांत पर छत्तीसगढ़ के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों का चरणबद्ध प्रदर्शन

घटना में शिक्षिका बरखा वासने की मौके पर ही मौत हो गई। वही प्यून मथुरा मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर संजीवनी 108 में उन्हें चिखलाकसा अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय के बाद घायल को राजनंदगांव मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षिका दुर्ग स्थित घर से आनाजाना करती थी, वही प्यून देवरी से आनाजाना करती थी। हादसे के वक्त गाड़ी प्यून चला रही थी। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर लिया है और दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button