Transferबड़ी ख़बर

छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में 14 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

केरल राज्य के पथनमथिट्टा में 18 साल की एक छात्रा के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न और गैंग रेप मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

छात्रा का कहना है कि उसके साथ हुई यह घटना तीन से चार सालों के दरम्यान की है। छात्रा ने कुटुम्बश्री स्नेहिता इनिशिएटिव में काउंसलिंग के दौरान काउंसिलर को अपनी आपबीती बताई और न लोगों के बारे में बताया जिन्होंने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छात्रा का कहना है कि ये सभी उसके पड़ोसी, सहपाठी और यहां तक कि कथित रूप से अजनबी लोग थे।

काउंसिलर ने इस बारे में चाइल्ड वेलफ़ेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को जानकारी दी जिसने प्रशासन के साथ मिलकर इस मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि पुलिस को बुलाने से पहले सीडब्ल्यूसी काउंसिलर और एक मनोवैज्ञानिक ने छात्रा के साथ कई दौर की मुलाक़ातें की।

पथनमथिट्टा ज़िला क्राइम ब्रांच के मीडिया सेल के संजीव एम. ने बताया कि छात्रा ने अपने पिता के फ़ोन पर आए 40 लोगों की कॉल्स के सबूत मुहैया कराए।

संजीव एम. ने कहा कि पहले अभियुक्त के फ़ोन में यौन उत्पीड़न का सबूत था, जिसका इस्तेमाल वह छात्रा का यौन उत्पीड़न करने, उसे ब्लैकमेल करने और उसे अपने दोस्तों के यहां ले जाने में करता था।

  अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ़्तार, पुलिस चेकिंग से बचने कार में छ.ग. के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल

उन्होंने बताया कि छात्रा सदमे में है।

पथनमथिट्टा पुलिस ने पांच मामले दर्ज किए हैं। बताया जाता है कि कुछ अभियुक्त दूसरे ज़िलों के भी हैं। इस मामले में और भी गिरफ़्तारियां हो सकती हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button