CG News:– स्पा सेंटर के मालिक ने आधी रात दिल्ली से आई अपनी कर्मचारी के साथ किया रेप, बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखा खुद को भाजपा नेता बता जमाई धौंस,



Bilaspur News:– दिल्ली से स्पा सेंटर में काम करने आई युवती के साथ उसके मालिक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। डायल 112 के माध्यम से पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी खुद को भाजपा नेता बता धौंस जमाता रहा पर एसपी के निर्देश के बाद अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिलासपुर।  व्यापार विहार स्थित स्पा सेंटर में कार्यरत कर्मचारी के साथ उसके ही मालिक ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। घटना शनिवार सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। युवती ने 112 को फोन कर अपने साथ हुए अपराध की सूचना दी तो टीम ने युवती को थाने पहुंचाया। 1 बजे तक पुलिस जांच ही करती रही और आरोपी खुद को भाजपा नेता बता बड़े नेताओं के साथ फोटो दिखा पुलिस पर दबाव बनाता रहा। पर एसपी रजनेश सिंह  की दखल के बाद अपराध दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।


पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी युवती 15 दिन पहले बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित ब्यूटी सेलून एण्ड स्पा सेंटर में काम करने पहुंची थी। शुक्रवार रात स्पा सेंटर संचालक युवती व अन्य के साथ रेलवे स्टेशन के पास एक हॉटल में रात 1 बजे खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद सभी स्पा सेंटर पहुंचे। शनिवार सुबह 4 से 4.30 के बीच युवती के साथ मौका पाकर मालिक ने जबरदस्ती बलपूर्वक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। युवती से दुष्कर्म की शिकायत मिलते ही हेल्प लाइन डायल 112 को सुबह 5 बजे घटना स्थल पहुंची व युवती को अपने साथ लेकर टीम तारबाहर थाने आई। शिकायत के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया।

बलात्कार का आरोपी अपने आप को अध्यक्ष किसान मोर्चा मंडल विश्वजीत सेन गुप्ता निवासी रायपुर का होने का रौब दिखाते हुए थाने में कार्रवाई न करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आखिर में आरोपी विश्वजीत पिता कंचन सेन गुप्ता (43) निवासी दुर्गा चौक सेक्टर-1 शंकर नगर रायपुर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा  है।

  मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विश्वजीत पूर्व में किसान मोर्चा का संयोजक रह चुका है। वर्तमान में वह अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष और बंगो समाज का प्रदेश अध्यक्ष हैं।

नहीं हुआ था युवती का मुसाफिरी दर्ज:, ऑनलाइन चेटिंग से आई थी संपर्क में–

दिल्ली से पहुंची युवती 15 दिन पूर्व आन लाइन चैटिंग के बाद कार्य करने के आरोपी स्पा सेंटर पहुंची। पुलिस के नियम अनुसार जो भी व्यक्ति बाहर से आता है तो उसे पुलिस के पास मुसाफिरी दर्ज करवाना पड़ता है। आने का कारण व कितने दिनों तक वह संबंधित जगह पर रूकेगा इसकी जानकारी पुलिस को देनी होती है।पुलिस जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन भी करती है कि कही जो जानकारी उन्हें दी गई है वह सही है या गलत, इन्ही जानकारी के लिए पुलिस टीम समय समय पर हॉटल व लॉज में दबिश देकर रजिस्टर चेक करती है कि कितने लोग जिले में आए है और कितने दिनों तक रुकने वाले है।

सुबह 5 बजे से 1 बजे पुलिस करती रही सिर्फ पूछताछ:–

बलात्कार की घटना का पता चलते ही पी़ड़िता 112 के साथ तारबाहर पहुंच गई। उसने अपने साथ हुए बलात्कार की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवती के बताए अनुसार आरोपी को भी कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में कार्रवाई करने की जगह दोपहर 1.30 बजे तक युवती व आरोपी से बार बार पूछताछ  करती रही। इस दौरान आरोपी खुद को भाजपा का बड़ा नेता बता पुलिस पर धौंस जमाता रहा और बड़े नेताओं के साथ अपनी फोटो दिखाता रहा।  डेढ़ बजे के बाद जब एसपी रजनेश सिंह को इसकी जानकारी हाथ लगी तो उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिए। तब  थाने में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाने पहुंचते ही आरोपी बांट रहा था विजीटिंग कार्ड….

तारबाहर पुलिस जब आरोपी विश्वजीत सेन गुप्ता को लेकर थाने पहुंची वह अपने आप को सत्ताधारी पार्टी का एक रसूखदार नेता बताया। आरोपी ने खुद को सत्ताधारी शीर्ष नेता का करीबी बताते हुए थाना परिसर में विजिटिंग कार्ड भी बांट रहा था, उसमें सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेता के साथ उनकी फोटो व विभिन्न पद का विजिटिंग कार्ड में उल्लेख भी दिखाई दे रहा है। वर्जन…. स्पा सेंटर की कर्मचारी के साथ बलात्कार की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में सीएसपी आईपीएस  पूजा कुमार ने मीडिया को बताया कि दिल्ली से युवती पहुंची और काम कर रही थी, इसकी सूचना आरोपी ने पुलिस को नहीं दी थी। इसकी वजह से इसका गुमास्ता लायसेंस निरस्त करने भी लिखा गया है। किसी को व्यक्ति को संस्थान में रखने पर उसका पुलिस वेरिफिकेशन कराने का प्रावधन है। यह सुरक्षा के लिहाज से भी आवश्यक है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.