CG News: दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश, कट्टे की नोक पर जेवर लूटकर भागे, देखिए सीसीटीवी फुटेज

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बुधवार दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने नगरपालिका चौक पर स्थित राजेश ज्वेलरी में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर एक करोड़ के जेवरात लूट लिए। घटना दोपहर 12.30 बजे की बताई जा रही है।

बताया गया कि दो बाइक से चार युवक राजेश ज्वेलर्स के पास पहुंचे। एक युवक बाहर रुक गया और बाकी तीन बदमाश भीतर घुसे। दुकान में उस वक्त दो ग्राहकों के साथ दुकान संचालक राजेश सोनी वहां मौजूद थे। लुटेरों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया और धमकाते हुए सभी को चुप रहने का आदेश दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कट्टा तानकर दुकान संचालक को धमकाया

दुकान संचालक राजेश सोनी को जमीन पर बैठा दिया और उससे लाकर खुलवाकर उसमें रखे सोने के सभी आभूषण निकाल लिए। लुटेरों ने दुकान के शोकेस में रखे सोने के आभूषण भी निकाल लिए। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार वहां से भाग निकले।

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद दुकान संचालक ने आसपास शोर मचाकर लोगों की इसकी जानकारी दी। रामानुजगंज पुलिस ने लूट की सूचना मिलने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड की सीमा पर नाकाबंदी की गई लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई पता नहीं चला है। दुकान संचालक राजेश सोनी के मुताबिक़ लुटेरे लगभग एक करोड़ का जेवरात व सोना लेकर भागे हैं। दिनदहाड़े लूटपाट की बड़ी वारदात से लोग सकते में है।

  महतारी वंदन योजना से हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपए की मिलेगी आर्थिक मदद, पात्र हितग्राही जरूर करें आवेदन..नपा अध्यक्ष घनश्याम रात्रे

वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

इस लूट की घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मौके पर पहुंचे एसपी राजेश अग्रवाल

इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान संचालक से घटना के बारे में जानकारी ली।

पहले भी हुई लूटपाट की कई बड़ी वारदात

इससे पहले भी रामानुजगंज में आभूषण दुकान से उठाईगिरी और लूटपाट की कई बड़ी वारदातें हुई है जिसमें आज तक आरोपित नहीं पकड़े गए हैं। यह ताजा घटनाक्रम इस क्षेत्र में रहने वाले आभूषण व्यवसायियों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.