🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़रायपुर

CG Collector–SP Conference 2025:– कलेक्टर–एसपी–डीएफओ कांफ्रेंस का कार्यक्रम घटा, अब आज ही होगा समापन

Raipur रायपुर-  रविवार 12 अक्टूबर से शुरू हुई कलेक्टर–एसपी और डीएफओ कांफ्रेंस अब सोमवार 13 अक्टूबर को ही समाप्त हो जाएगी। पहले यह बैठक 12 से 14 अक्टूबर तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसका शेड्यूल एक दिन कम कर दिया गया है। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन संवाद के बाद इस कांफ्रेंस का समापन कर दिया जाएगा। पहले इसका समापन 14 अक्टूबर को निर्धारित था।

Advertisement Carousel

कॉन्फ्रेंस के पहले दिन यानी रविवार 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने 9 घंटे से अधिक समय तक कलेक्टरों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कृषक पंजीयन, धान खरीदी, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य और नगरीय निकायों से जुड़ी योजनाओं का जिलावार मूल्यांकन किया। समीक्षा बैठक में कुछ कलेक्टरों को बेहतर कार्य के लिए सराहना मिली, जबकि कुछ को लापरवाही पर फटकार भी लगी। मुख्यमंत्री ने सुबह 7 बजे से क्षेत्रीय निरीक्षण करने, धान खरीदी में किसी तरह की लापरवाही न बरतने, और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने जैसे निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आज सोमवार को मुख्यमंत्री साय कलेक्टर, एसपी और डीएफओ के कामकाज की समीक्षा करेंगे। सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कलेक्टर और एसपी की संयुक्त बैठक होगी। आधे घंटे के लंच ब्रेक के बाद दोपहर 2 बजे से कलेक्टर और डीएफओ के साथ संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा।

  सांसद बृजमोहन ने दिए सिपेट के उन्नयन और सीट बढ़ाने के निर्देश

गौर करने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों में कलेक्टरों के साथ सबसे अधिक समय तक संवाद तय किया गया है। रविवार को पूरा दिन कलेक्टर समीक्षा में रहे, और सोमवार को भी तीनों सत्रों में वे मौजूद रहेंगे। जब मुख्यमंत्री एसपी की समीक्षा करेंगे तब भी कलेक्टर शामिल रहेंगे, और डीएफओ संवाद के दौरान भी उनकी उपस्थिति रहेगी।

शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक सुशासन संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें सभी कलेक्टर, एसपी, डीएफओ, सीईओ और सचिव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस सत्र में प्रदेश में सुशासन की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर संबोधित करेंगे।

सुशासन संवाद के साथ ही कलेक्टर–एसपी–डीएफओ कॉन्फ्रेंस का औपचारिक समापन हो जाएगा। इस तरह तीन दिन की निर्धारित कॉन्फ्रेंस अब दो दिन में ही पूरी की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button