🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार पर जोर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – कोटा विधानसभा क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने विभिन्न जिला पंचायत क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। उनका संदेश स्पष्ट है—भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाकर क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूती सुनिश्चित करें, जिससे समग्र विकास को गति मिले।

जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। जनता ने भी उत्साहपूर्वक भाजपा नेताओं का स्वागत किया और समर्थन जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी बड़ी संख्या में विजयी होकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button