IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

बालोद: 50 से अधिक नागरिकों ने शिवसेना की सदस्यता ली

बालोद – शिवसेना पार्टी संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के आह्वान पर एवं बालोद जिला अध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में विकासखंड बालोद के ग्राम पंचायत चिरईगुड़ी के अनेक महिला पुरुष ने शिवसेना पार्टी संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि जिले मे शिवसेना जनहित के मुद्दों को लेकर राजनैतिक व सामाजिक हित के मुद्दे पर मुखर है जिसके चलते तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आम नागरिकों का इस पार्टी संगठन में सदस्यता हासिल करने, शिवसैनिक कार्यकर्ता नेता बनने की होड़ लगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सोमवार को जिलाध्यक्ष विजय पारख के निर्देश से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बलराम साहू एवं हेमंत शर्मा ने ग्राम पंचायत चिरईगुड़ी के 35 से अधिक महिलाओं एवं अनेक पुरूषों को शिवसेना की सदस्यता दी। जिसमें महिला शिवसेना ग्राम अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती ओमेश्वरी और सचिव के पद श्रीमती मीना यादव को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को जिला अध्यक्ष विजय पारख,ललित रावत,जयप्रकाश चंद्राकर, हितेश भाई पटेल, बी एम अग्रवाल, पूर्णिमा,हिमा, हरीश साहू उप सरपंच, तिलोक राम साहू, डाकेश्वर पंच, सुरेन्द्र पंच ग्राम पंचायत चिरईगुड़ी,लक्ष्मीकांत ठाकुर,हेमंत ठाकुर, रोशन ढीमर, आनंद यादव,डीलेश देवांगन,भोलेंद्र ठाकुर, दीनदयाल साहू , शेखर देवांगन, मनीष शर्मा, नीरज सिंह, तोषण साहू, इलेश यादव आदि ने बधाई दी।

  रासेयो के शिविर से नेतृत्व क्षमता का होता है विकास ......सौरभ सिंह <br>तागा मे सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button