🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

ट्रेलर की चपेट में आने से कोरबा के पाली निवासी बाइक सवार युवक की मौत

पाली । ग्राम डूमरकछार गाजरनाला के पास ट्रेलर ने बाइक सवार युवक की टक्कर मार दिया। घटना में युवक की स्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे डंगनियाखार बांकीमोंगरा निवासी दीपक लाल सोनी 25 वर्ष अपनी बाइक में सवार होकर मार्ग में गलत साइड से डंगनियाखार बांकीमोंगरा से पाली की ओर जा रहा था, तभी बिलासपुर से छड़ लोड कर तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रेलर ने उसे गाजरनाला के पास अपनी चपेट में ले लिया। यहां बताना होगा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

 

राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को ही तेज रफ्तार एक कार क्रमांक 11 बीएम 9451 ने बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

 

 

घटना में बाइक 100 मीटर तक घसीटते ले गया। बाद में राहगीरों की मदद से बाइक चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।

  चेतना अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन: समाज में जागरूकता फैलाने की पहल

 

 

घायल बाइक चालक की पहचान पटपरा निवासी सुरेश कुमार कंवर 40 वर्षीय के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार चालक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि कार बिलासपुर से बैकुंठपुर जा रही थी। इसी बीच डूमरकछार ओवहरब्रिज से नीचे उतरते रफ्तार तेज होने की वजह से कार ने बाइक को टक्कर मारी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button