✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSRaipurराजकाजसमीक्षासुरक्षा

राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत: दो महीने बाद खुला पोर्टल, अब Smart PDS 2.0 से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नया राशन कार्ड बनवाने और पुराने राशन कार्ड में संशोधन कराने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। अब लोग Smart PDS 2.0 पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ पुराने कार्ड में जरूरी संशोधन के लिए भी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को आवेदन फॉर्म में परिवार से जुड़ी कई तरह की जानकारियां दर्ज करनी होंगी। इसके अलावा आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दो महीने से बंद थी राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया

जिले में करीब दो महीने से नया राशन कार्ड बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया बंद थी। इसके कारण नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, पुराने राशन कार्ड में नाम, पता और परिवार से जुड़ी अन्य जानकारी में संशोधन कराने की सुविधा भी प्रभावित थी।

आवेदन प्रक्रिया बंद होने के कारण लोग नगर निगम और खाद्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। अब पोर्टल दोबारा खुलने से आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिल गई है।

खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया के अनुसार, Smart PDS 2.0 पोर्टल पर जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन किया जा सकता है। दस्तावेजों और जानकारी के सत्यापन के बाद राशन कार्ड बनाने या उसमें संशोधन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

आधार और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी

नए राशन कार्ड के आवेदन में आवेदक को कई जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इनमें प्रमुख रूप से आधार कार्ड नंबर, बैंक खाते की जानकारी और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों को स्कैन करके ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करना होगा।

  जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

दस्तावेजों की जानकारी सही तरीके से दर्ज करना और मांगे गए कागजात अपलोड करना जरूरी होगा, ताकि आवेदन की प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी न हो।

AC, TV और प्लॉट की जानकारी भी मांगी जाएगी

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करते समय परिवार से जुड़ी कई अतिरिक्त जानकारियां भी देनी होंगी। आवेदन में परिवार के मुखिया की वैवाहिक स्थिति, शैक्षणिक योग्यता और जाति से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी।

इसके अलावा परिवार के पास AC, TV या प्लॉट है या नहीं, इसकी जानकारी भी आवेदन में दर्ज करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य को गंभीर बीमारी होने की स्थिति में उसकी जानकारी भी देनी होगी।

आवेदन के दौरान निवास प्रमाण पत्र, परिवार की फोटो, बैंक विवरण और गैस कनेक्शन से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।

लेमिनेशन वाले दस्तावेज स्कैन कराने में दिक्कत

ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा। हालांकि, दस्तावेजों की स्कैनिंग को लेकर कुछ आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई लोगों ने अपने आधार, प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों का लेमिनेशन कराया हुआ है। स्कैनिंग करने वालों के मुताबिक लेमिनेशन के कारण दस्तावेज प्लास्टिक की परत से चिपक जाता है, जिससे स्कैनिंग में दिक्कत आती है। वहीं, लेमिनेशन हटाने पर मूल दस्तावेज के क्षतिग्रस्त या फटने का खतरा भी रहता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button