
कोरबा, 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने जस गीत गायक दिलीप सड़ंगी का कार्यक्रम नवरात्रि के अवसर पर कोरबा जिले के कटघोरा में हुआ.। जय देव गणेश उत्सव समिति ने अपने पिछले आयोजन की सफलता के उपलक्ष में यह कार्यक्रम किया। पूजा अर्चना के साथ आयोजन की शुरुआत हुई।
छत्तीसगढ़ के कलाकार ने स्थानीय भाषा में देवी गीतों की प्रस्तुति दी। सहयोगी कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से तडका लगाया। शानदार गीतों पर श्रोताओं में काफी आनंद लिया। समय पालन और अनुमति की सीमा रेखा का ध्यान इस आयोजन के दौरान रखा गया ताकि आगे के कार्यक्रम में किसी प्रकार की दिक्कत ना आने पाए। आयोजन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रही, जिससे सब कुछ शांतिपूर्ण रहा।

Live Cricket Info