🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
GeneralKORBAअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

KORBA HIGH-PROFILE NEWS: कौन लेगा स्व. अक्षय गर्ग की जगह, क्या हत्या का आरोपी बनेगा बिंझरा का नया जनप्रतिनिधि?

जिले के रिक्त पदों पर आज मतदान, 4 जून को आएंगे नतीजे; पोड़ी-उपरोड़ा के बिंझरा जनपद सीट पर टिकी सबकी नजरें

Advertisement Carousel

जेल में बंद मुख्य आरोपी मुश्ताक अहमद ने भी भरा है पर्चा, जनता स्व. अक्षय गर्ग को श्रद्धांजलि देने के रूप में देख रही यह चुनाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए आज, 1 जून को मतदान शुरू हो चुका है। जिला और पुलिस प्रशासन ने जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, वहीं आज प्रत्याशियों की लोकप्रियता और काबिलियत ईवीएम व मतपेटियों में कैद हो जाएगी। 4 जून को आने वाले चुनावी नतीजों के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। जिले में कई सीटों पर मुकाबला रोचक है, लेकिन इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र की ‘बिंझरा जनपद सीट’ बनी हुई है।

वैसे तो जिले में कुल 35 पदों पर उपचुनाव हो रहे हैं—जिसमें 3 जनपद सदस्य, 1 सरपंच, 1 पार्षद और 30 पंचों के पद शामिल हैं—लेकिन बिंझरा जनपद सीट का मामला बेहद हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील हो चुका है।

रंजिश, खौफनाक हत्याकांड और चुनावी दंगल

इस सीट पर पूर्व में वरिष्ठ भाजपा नेता और ठेकेदार अक्षय गर्ग जनपद सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, ग्राम मल्दा निवासी मिर्जा मुश्ताक अहमद को शिकस्त दी थी। चुनाव हारने के बाद राजनीतिक प्रभाव घटता देख मुश्ताक ने अक्षय गर्ग से रंजिश पाल ली, जो बाद में एक खौफनाक हत्याकांड में बदल गई।

क्या था मामला?

23 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे, कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केसलपुर में अक्षय गर्ग अपनी कंस्ट्रक्शन साइट देखने गए थे। वहां रेकी कर रहे बदमाशों ने पीछे से हमला कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार मिर्जा मुश्ताक अहमद ही था, जिसके इशारे पर हत्या को अंजाम दिया गया। फिलहाल मुश्ताक और उसके साथी जेल में बंद हैं।

  नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर-पार्षदों ने ली शपथ

जेल से ठोंकी ताल, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

अक्षय गर्ग की हत्या के बाद खाली हुई इस सीट पर जब उपचुनाव का ऐलान हुआ, तो जेल में बंद मुख्य आरोपी मिर्जा मुश्ताक अहमद ने अपने पिता के जरिए नामांकन पत्र मंगवाया और बिलासपुर जेल से आकर अपना पर्चा दाखिल कर दिया।

जो मुश्ताक अहमद, अक्षय गर्ग के जीवित रहते चुनाव नहीं जीत सका, वह अब उनके खून से हाथ रंगने के बाद उसी कुर्सी पर काबिज होने के लिए आतुर है। यही वजह है कि पूरे राजनीतिक हलके और क्षेत्र में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है कि बिंझरा की जनता किसे चुनेगी। इलाके के कई लोग इस चुनाव को स्व. अक्षय गर्ग को श्रद्धांजलि देने के रूप में देख रहे हैं।

इस चुनाव में स्थानीय विकास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता मुख्य मुद्दा है। जनता को एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो उनके सुख-दुख में खड़ा रहे, न कि अपराध को बढ़ावा दे।

मैदान में हैं ये प्रत्याशी (बिंझरा जनपद सीट):

बिंझरा जनपद सदस्य के रिक्त पद को भरने के लिए कुल 8 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से कोई एक चुनकर आएगा:

अनीता यादव (ग्राम बिंझरा)

धनीराम कर्ष (ग्राम मल्दा)

कन्हैयालाल चौहान (ग्राम मल्दा)

लीलारपुरी गोस्वामी (ग्राम गुरसियां)

मिर्जा मुश्ताक अहमद (जेल में बंद मुख्य आरोपी, ग्राम मल्दा)

राजेश सिंह (ग्राम बिंझरा)

राजकुमार महंत (ग्राम कुटेशरनगोई)

रामकुमार यादव (ग्राम मल्दा)

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button