🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

निजात को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : अरुण साव, तो विधायक सुशांत शुक्ला ने निजात कक्ष के लिए 5 लाख देने की घोषणा की

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35


बिलासपुर, 4 फरवरी/उप मुख्यमंत्री अरूण साव और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर स्थानीय कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। बेलतरा विधायक श्री शुक्ला ने अभियान अंतर्गत कोनी थाना परिसर में निजात कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
अरूण साव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने संबोधन में कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इससे परिवार तबाह होते हैं, दुर्घटनाएं होती है। बहुत सी समस्याएं जन्म लेती है। जरूरत है इस नशे के विरुद्ध जारी इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अभियान की सराहना की। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से हमेशा दूर रहें। अभियान को सहगोग देते हुए श्री शुक्ला ने विधायक निधि से कोनी थाने में निजात कक्ष के लिए 5 लाख की सहायता प्रदान की स्वीकृति दी।अटल बिहारी वाजपेयी विश्विद्यालय के कुलपति अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ने कहा कि विभाग का यह प्रयास सामाजिक जन चेतना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यकम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने निजात अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के लिए सभी का सहयोग प्राप्त हुआ जिसके कारण ये अभियान सफल हुआ। श्री सिंह ने कहा कि नशा अपराध की जड़ है और विभाग का ये प्रयास नशे के साथ अपराध की रोकथाम की दिशा में बढ़ाया गया कदम है। ब्रम्हकुमारी मंजू दीदी, एएसपी श्रीमती अर्चना झा,कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आरकेएस तिवारी इस अवसर पर मंचस्थ थे।
कार्यकम में बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि थे जिनकी भूमिका कार्यकम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रही। संस्था प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने की सीख दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल संघ के सदस्य,छात्र छात्राएं और एनएसएस के स्वयं सेवक के साथ नागरिकों की उपस्थिति रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button