CG: प्रेम प्रसंग में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, मृतकों में तीन महिला एक बच्चा भी शामिल, हत्यारा झूला फांसी पर,


सारंगढ़। पड़ोसी युवक ने एक ही परिवार के तीन महिला, एक बच्चे व एक पुरुष की धारदार हथियार से हत्या कर दी। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक ही परिवार के पांच की हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। हत्या के बाद हत्यारा खुद फांसी पर झूल गया मामला सलीहा थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के अनुसार सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव (चांदन) मैं यहां वारदात हुई है। यहां एक ही परिवार (साहू परिवार) के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में तीन महिला एक पुरुष व एक बच्चा शामिल है। पड़ोसी युवक ने साहू परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियार टांगिया व हथौड़े से ब्राह्मी पूर्वक पूरे परिवार की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा लग रहा है। गांव में चर्चा के अनुसार प्रेमिका की शादी से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।


वही गांव में जारी चर्चाओं के अनुसार परिवार की एक लड़की से हत्यारा युवक प्यार करता था। पर लड़की की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी।  जिसके चलते आवेश में आकर उसने साहू परिवार की हत्या को अंजाम दिया और फिर खुद भी फांसी पर झूल गया।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.