सेना के शौर्य से युवाओं को मिलती है देश की रक्षा के लिए प्रेरणाः उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा



रायपुर – छत्तीसगढ़ की युवाओं की अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती में भागीदारी बढ़ाने संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया गया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री द्वारा उपस्थित छात्रों को संबोधित किया गया।
देश की सुरक्षा में लगे जवानों का शौर्य युवा शक्ति को सेना में जाने के लिए प्रेरित करती है। किसी भी देश की रक्षा का दारोमदार युवा शक्ति के हाथों में होती है, इसे देखते हुए हमने छत्तीसगढ़ के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में अग्निवीर के रूप में सेना में सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया है। मुझे विश्वास है कि युवाओं के लिए यह कार्यशाला उपयोगी होगी। सेना में उनकी सहभागिता बढ़ेगी।


उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन को याद करते हुए कहा कि सरकारें आती हैं जाती हैं सरकारें आती, जाती रहेंगी] किंतु लोकतंत्र सदैव अमर रहता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए शांति और सुरक्षा आवश्यक है। हमारी सेनाएं यह कार्य बखूबी से कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं किसी अन्य देश की सीमाओं से ज्यादा विविधता और चुनौती भरा है। सेना में जाकर युवा ही इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने का भाव है आप सभी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने तैयार है। इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने ऑनलाइन पंजीयन आवेदन वेबसाइट की जानकारी लिखित परीक्षा भर्ती रैली एवं चिकित्सा परीक्षण सहित अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से युवाओं तक पहुंचाई जाए। जिससे राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके।
संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण डॉ प्रियंका शुक्ला ने भारतीय सैन्य बलों में छत्तीसगढ़ के युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चिक करने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्रों के माध्यम से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार किये जाने संबंधी जानकारी दी जिसमें रोजगार अधिकारियों को प्रचार प्रसार के माध्यमों द्वारा थल सेना एवं वायुसेना अग्निवरी भर्ती का व्यापक प्रचार सुनिश्चित करना जिले शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों के माध्यम से संस्था स्तर सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित कर युवाओं को जागृत करना जिला प्रशासन के सहयोग जिले में कार्यरत लोक सेवा केन्द्रों का प्रशिक्षण प्रदान करना जिससे ऑनलाईन पोर्टल में पंजीयन निर्बाध रूप से हो सके।
संचालक महोदया ने यह आश्वस्त किया कि माननीय मुख्यमत्री के मंशानुसार इस वर्ष सर्वाधिक पंजीयन सुनिश्चित किया जाएगा जिससे कोई भी रिक्ती के समर्पण की संभावना नहीं होगी। साथ ही डॉ प्रियंका शुक्ला ने आई.टी.आई. एवं पॉलिटेक्निक के प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने संस्थान के छात्रों का पंजीयन अग्निवीर भर्ती के तकनीकी रिक्तियों हेतु अवश्य क्योंकि इन भर्तियों में छात्रों के लिए बोनस अंक का प्रावधान है ।
कार्यशाला में भारतीय वायुसेना भर्ती केन्द्र भोपाल के विंग कमांडर पारस अग्रवाल ने अग्निवीर वायु के भर्ती के संबंध में व्यापक जानकारी प्रदान की विभिन्न विडियों के माध्यम से उन्होंने वायु सेना के गतिविधि के कार्य को स्पष्ट किया एवं अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर प्रविष्टि कैसे की जाए के संबंध में जानकारी प्रदान की। विंग कमांडर ने छात्रों को कहा कि अग्निवीर वायु का पोर्टल 17-01-2024 से 06-02-2024 तक खुला रहेगा। सेनाभर्ती केन्द्र छत्तीसगढ़ रायपुर से उपस्थित मेजर श्री पी. के. माथुर द्वारा अग्निवीर थल सेना के भर्ती पोर्टल पर प्रविष्टि की जानकारी प्रदान की। भारतीय थल सेना के गतिविधियों की जानकारी संबंधी विडियों से उन्होंने छात्रों में जोश पैदा किया। थल सेना में अग्निवीर भर्ती पोर्टल 08-02-2024 से 21-03-2024 तक खुला रहेगा यह जानाकरी भी प्रदान की।
कार्यशाला में रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह] जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप] प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी] रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी] औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य] महाविद्यालयों के प्राचार्य] हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य] पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित इन शिक्षण संस्थाओं के लगभग 800 छात्र उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उपसंचालक रोजगार श्री विष्णु केडिया द्वारा आभार प्रगट किया गया।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.