देश-दुनिया

हूती विद्रोहियों की चौतरफा घेराबंदी: एक तरफ सऊदी अरब पर लगातार हमले, दूसरी ओर यमन के तैज शहर पर धावा

नई दिल्ली। सऊदी अरब की कमजोर हवाई सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाते हुए हूती लड़ाकों ने मंगलवार को एक बार फिर रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला किया। हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन बंद होने के कारण वहां जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन सऊदी अरब ने हमले की पुष्टि भी नहीं की है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

हूती ने सऊदी अरब के खामिस मुशैत वायुसेना अड्डे पर भी हमले का दावा किया है। इस बीच हूती ने सऊदी अरब के सीमावर्ती शहरों पर भी हमले किए हैं। हूती लड़ाकों के यमन के तीसरे बड़े शहर तैज को भी घेरने की जानकारी मिली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस शहर पर सऊदी अरब समर्थित सरकारी सेना का नियंत्रण है लेकिन अब हूती उसे छीनने की कोशिश कर रहे हैं। लड़ाई के बीच ईरान ने हूती और सऊदी अरब के बीच वार्ता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है।

सात दिनों में छह हवाई हमले झेल चुका रियाद का हवाई अड्डा इस पूरे सप्ताह अर्थात 18 अक्टूबर तक बंद रहने के आसार हैं। शनिवार को हूती के हमले में 13 यात्रियों के मारे जाने और 300 से ज्यादा के घायल होने के बाद रियाद हवाई अड्डे को बंद करने का निर्णय लिया गया।

  100 हफ्तों की जंग… नशे के जाल से करोड़ों सपनों को बचाने की चुनौती

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button