देश-दुनियानईदिल्ली

‘हमें डरा, धमका और हरा नहीं सकते’, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को दिया संदेश

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने सोमवार शाम को सुप्रीम कोर्ट तक INDI गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा। एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा, “मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो आज इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। मैं उन लाखों लोगों का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने दोपहर 3 बजे अपने-अपने तरीकेसे समर्थन दिखाया। INDI ब्लॉक के नेताओं, कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और INDI ब्लॉक के कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद। आज का दिन बहुत अहम था क्योंकि हमें सरकार को यह दिखाना था कि भारत के लोग डरने वाले नहीं हैं। आप हमें मार नहीं सकते, धमका नहीं सकते या डरा नहीं सकते। हम दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

राहुल ने आरएसएस पर साधा निशाना

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “मैं सोच रहा था कि आरएसएस के वे कायर कहां थे जो परसों छोटे बच्चों को पीट रहे थे? वे लोग कहां थे? क्योंकि मैंने उन्हें नहीं देखा। जब हम वहां खड़े होते हैं और जब भारत के लोग वहां खड़े होते हैं तो आप बाहर क्यों नहीं आते? आप अपने छोटे स्कार्फ पहनकर बाहर क्यों नहीं आते और देखते कि क्या होता है? क्योंकि असल में आप भारत के प्रधानमंत्री की तरह ही दबंग हैं। आप डटकर खड़े नहीं हो सकते। आप लड़ने के लिए सिर्फ ताकत का इस्तेमाल कर सकते हैं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  राहुल गांधी और प्रियंका पर अब दर्ज हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट की FIR, ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप

प्रदर्शनकारियों का किया शुक्रिया अदा

इसके बाद प्रदर्शनकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने कहा, “जो हुआ, उसे देखकर बहुत अच्छा लगा। मुझे सभी पर गर्व है। सबने एक टीम की तरह काम किया। जैसा कि मैंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, कोई अलग-अलग या समानांतर विरोध नहीं हो रहा है। यह एक ही विरोध है और इसमें सब साथ खड़े हैं। हर एक व्यक्ति हमारे संविधान और लोकतंत्र के इन हत्यारों के खिलाफ खड़ा होगा और हम पीछे नहीं हटेंगे। बाहर आने और भारत, संविधान और हमारे लोकतंत्र के विचारों की रक्षा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button