चतुर्दशी तिथि पर महावीर स्वामी का अभिषेक,शांति धारा व विशेष पूजन

रायपुर । आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में 30 नवंबर को चतुर्दशी तिथि पर जिनालय की पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रतिदिन चल रही आध्यात्मिक प्रयोगशाला शिविर में 24 वे तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक पूजन शांति धारा की गई।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वमी को मंगलाष्टक पढ़ कर पाण्डुक शीला ने विराजमान किया गया। जलशुद्धि कर अभिषेक पाठ पढ़ कर सभी ने रजत कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया। रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य श्रेयश जैन बालू को प्राप्त हुआ।

 

 

 

शांति धारा का शुद्ध वाचन मनीष जैन द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्रीजी की संगीतमय आरती की गई। अंत में अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य से पूजन कर विसर्जन किया गया।इस अवसर पर श्रेयश जैन बालू,प्रवीण जैन,मनीष जैन,मनोज जैन, राशु जैन,संदीप जैन,आदेश जैन,प्रणीत जैन, किशोर जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.