छत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG News:– छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG News:–जिस उम्र में पढ़ाई और भविष्य के सपने होने चाहिए, उसी उम्र में भरोसे का फायदा उठाकर एक नाबालिग छात्रा की ज़िंदगी से खिलवाड़ किया गया। रतनपुर क्षेत्र से सामने आए इस मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Bilaspur बिलासपुर।रतनपुर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 31 दिसंबर की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। बेटी के वापस नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद थाने में इसकी सूचना दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग का संपर्क बछालीखुर्द निवासी अजय सिंह राजपूत (25 वर्ष) से था। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और नाबालिग को उसके कब्जे से बरामद कर लिया। इसके बाद स्वजनों की मौजूदगी में नाबालिग को थाने लाया गया।

थाने में दर्ज बयान में नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और उसी विश्वास का लाभ उठाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बयान को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी अजय सिंह राजपूत को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

  धान के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई

नाबालिग के बयान के आधार पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button