अपराधकानूनछत्तीसगढ़राजकाजसड़क सुरक्षा

सड़क निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया

कोरबा, 8 अक्टूबर। बालको नगर से रूमगरा क्षेत्र की सडक का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इस मामले में कई लोगों के अतिक्रमण बाधक बन रहे थे। तहसीलदार और पुलिस की उपस्थिति में आज इन्हें हटा दिया गया।

बताया गया कि इस रास्ते पर हाल में ही अतिक्रमण के मामले बढ़े थे। जबकि सडक चौड़ी करण की योजना पहले बना ली थी। अतिक्रमण के चलते समस्याएं हो रही थीं और सडक निर्माण दिक्कत महसूस की गई। बार-बार परेशानी होने पर प्रशासन को अवगत कराया गया। तहसीलदार कोरबा और उनकी टीम ने बालको नगर पुलिस के सहयोग से इस रास्ते पर किये गए अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्यवाही की। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा हायतौबा मचाने का प्रयास किया गया लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button