🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को लगा करंट का झटका, इलाज से पहले तोड़ा दम

Ro No. 13952/ 34

बिलासपुर। CG NEWS : मस्तूरी थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली लाइन में आई खराबी को ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कर्रा के वार्ड क्रमांक 17 बंजरपारा मोहल्ला में ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते बीते कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों ने ग्राम लिमतरा, पहरीपारा निवासी 32 वर्षीय उमेश कुमार कुर्मी को बिजली सुधारने के लिए बुलाया। उमेश रविवार शाम करीब 4 बजे ट्रांसफार्मर में चढ़कर डियो चढ़ा रहा था, तभी अचानक उसका हाथ 11 केवी लाइन से टच हो गया और वह करंट की चपेट में आ गया।

 

करंट लगने से उमेश गंभीर रूप से झुलस गया और ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल बिलासपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button