🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

6 फ़रवरी से बगदेही में त्रि दिवसीय राम कथा एवं 9 को मंडाई का भव्य आयोजन…

दीपक साहू धमतरी

Advertisement Carousel

कुरूद ब्लॉक इलाके के ग्राम पंचायत बगदेही बाजार चौक में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से तीन दिवसीय भव्य रामकथा महोत्सव एवं मंडाई मेला का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें कथाकार राजहंस भारतद्वाज ,राजहंस मानस परिवार सोनसाय टोला (अम्बागढ़ चौकी)जिला-राजनांदगांव होंगे। जो
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राम कथा का रसपान कराएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ 5 फरवरी दिन सोमवार को
कलशयात्रा दोपहर 2 बजे के साथ होगा। वहीं मंगलवार से गुरुवार तक कथा होगा। 9 फरवरी शुक्रवार को मंडाई का आयोजन किया गया है। जिसके उपलक्ष में
रात्रिकालीन कार्यक्रम के तहत गोपाल बलराम
छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी ग्राम निपानी (बालोद)की प्रस्तुति होगी। जिसकी तैयारी में सरपंच एवं ग्रामीण अध्यक्ष रामचंद्र साहू , सचिव उत्तम ध्रुव, कोषाध्यक्ष अनक राम साहू, सदस्य जीवन लाल साहू, घनश्याम साहू , कामता साहू, ईश्वर साहू, नरसिंग साहू सहित समस्त ग्रामवासी जुटे हुए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button