🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़पॉवर सेक्टरप्रेरणाराजकाजसंगठनसुरक्षा

जामबहार में बनेगा विद्युत विभाग का नया सबस्टेशन, विद्युत व्यवस्था में बढे़गी गुणवत्ता

( उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने 03 करोड़ 40 लाख रू. की लागत से जामबहार में बनने वाले सबस्टेशन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन )

Advertisement Carousel

कोरबा – बालको क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत क्षेत्र जामबहार में विद्युत विभाग का नया सबस्टेशन स्थापित किया जायेगा। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने 03 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से जामबहार में बनने जा रहे विद्युत सब स्टेशन का आज विधिवत भूमिपूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया व रफीक मेमन के साथ ही निगम के वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद सीमा कंवर, जामबहार सरपंच उपन सिंह कंवर के साथ ही क्षेत्र के  जनप्रतिनिधिगण व काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड कोरबा के द्वारा जामबहार में 03 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से 33/11 के.व्ही. 05 एमव्हीए ट्रांसफार्मरयुक्त विद्युत सबस्टेशन का निर्माण कराया जायेगा, आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस विद्युत सबस्टेशन के निर्माण से कोरबा शहरी क्षेत्र के रूमगरा, बेलगिरी बस्ती, मदरसा मोहल्ला, हवाई पट्टी, खान मोहल्ला एवं जोगियाडेरा आदि बस्तियों व क्षेत्रों में बेहतर विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के जामबहार, रोकबहरी, सोनपुरी, परसाबातेल एवं चुहिया आदि क्षेत्रों को भी बेहतर विद्युत व्यवस्था का लाभ मिलेगा, उन्होने कहा कि इस सबस्टेशन से 4500 से अधिक हितग्राही  लाभान्वित होंगे तथा आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न सब स्टेशन में दबाव कम होगा, विद्युत व्यवस्था में अपेक्षित गुणवत्ता बढे़गी। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि आज के युग में बिजली का महत्व किसी से छिपा नहीं है, हमारी अधिकांश सुख-सुविधाओं की वस्तुएं विद्युत के ऊपर निर्भर हैं, हम सबका यह प्रयास होना चाहिये कि सभी को बेहतर विद्युत सुविधा सुगम रूप से उपलब्ध हों। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा है कि देश व प्रदेश का कोई भी घर ऐसा न हो, जहॉं पर समुचित रूप से बिजली की    सुविधा उपलब्ध न हों। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को देते हुये उनसे इस योजना का लाभ लेने की अपील की तथा कहा कि मैंने स्वयं अपने घर में सोलर संयंत्र लगवाया है, आप भी लगवायें तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इस महती योजना का लाभ उठायें। उन्होने कहा कि इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बिजली बिल समाधान योजना का लाभ उठाने भी आप सब    आगे आयें।

  महुआ पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का उल्लू, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

उद्योग मंत्री के कार्य कोरबा के विकास में मील का पत्थर- इस अवसर पर जिला पंचायत   अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विकास के लिये लगातार कार्य कर रहे हैं तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्य निश्चित रूप से कोरबा के विकास में मील के पत्थर साबित हो रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि आज जामबहार में 33/11 के.व्ही. का यह जो विद्युत सबस्टेशन स्थापित होने जा रहा है, यह उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों का ही परिणाम है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया ने कहा कि चारों ओर वन से घिरा हुआ हमारा यह जामबहार क्षेत्र है, यहॉं पर बिजली व्यवस्था का सुदृढ़ होना अतिआवश्यक है, हमने उद्योग मंत्री जी से आग्रह किया था, जिसका परिणाम है कि आज उनके प्रयासों से यह दिन आया है कि यहॉं पर नये विद्युत सब स्टेशन स्थापना के कार्य की शुरूआत हो रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया व रफीक मेमन के साथ ही निगम के वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद सीमा कंवर, जामबहार सरपंच उपन सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, गढ़उपरोड़ा मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, ठाकुर अनुरंजन प्रताप सिंह, गणराज सिंह कंवर, गजेन्द्र मानसर, राय सिंह कंवर, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, दीपक शर्मा, लक्ष्मण दास महंत, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजकुमार सोनकर, कार्यपालन अभियंता राजेश चौहान, सहायक अभियंता भगतराम कंवर, केके भारिया आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button