🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSTransferबड़ी ख़बरलापरवाही

Janjgjr News:– आबकारी एक्ट की  कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी को एसपी ने किया लाइन अटैच

Janjgjr News:–शराब कोचियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की मामूली करवाई कर थाने से ही आरोपियों को लेनदेन कर छोड़ देने के मामले में एसपी विजय पाण्डेय ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।

Janjgir जांजगीर। आबकारी एक्ट के कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले बम्हनीडीह थाना प्रभारी को एसपी विजय पांडे ने लाइन अटैच कर दिया है। आबकारी एक्ट के मामले में मामूली कार्यवाही कर आरोपियों को छोड़ दिए जाने पर एसपी ने सख्ती बरती है।

बम्हनीडीह थाना प्रभारी के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। इसमें थाना प्रभारी कमलेश शेंडे के द्वारा शराब कोचियों से मिलीभगत कर सामान्य केस बनाने और आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत मामूली कार्यवाही कर छोड़ दिए जाने और लेनदेन किए जाने की शिकायत एसपी विजय पांडेय को मिली थी। शिकायत संज्ञान में आने पर एसपी विजय पांडे ने इसे गंभीरता से लिया। आबकारी एक्ट की मामूली कार्यवाही कर शराब कोचियों को छोड़ने के मामले में एसपी विजय पाण्डेय ने
बम्हनीडीह थाना प्रभारी कमलेश शेंडे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया।


  बम्हनीडीह थाना प्रभारी के पद पर उप निरीक्षक  भवानी सिंह थाना चांपा को भेजा गया है। कार्यवाही के साथ ही एसपी विजय पाण्डेय ने स्पष्ट कर दिया है कि “थाने मे किसी भी स्टाफ की कोई भी अवैध कारोबार कर रहे अपराधियों से संलिप्तता थाना प्रभारी की संलिप्तता मानी जाएगी… यदि जिले की कानून व्यवस्था और अपराध की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की मानी जाती है तो थाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी भी थाना प्रभारी की ही मानी जाएगी”

Was this article helpful?
YesNo

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button