🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनछत्तीसगढ़जांजगीरबड़ी ख़बर

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी की प्राचार्य और एक लिपिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर स्कूल में पदस्थ बाबू से वेतन वृद्धि के एरियर का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

Advertisement Carousel

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंजुलता सोनी, प्राचार्य और विकास मसीह, लिपिक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के बाबू मनीष राठौर को वेतन वृद्धि के एरियर के रूप में करीब 80 हजार रुपये की राशि मिलनी थी। आरोप है कि इस राशि का भुगतान कराने और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले प्राचार्य और लिपिक ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रिश्वत की मांग से परेशान मनीष राठौर ने मामले की शिकायत ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद अधिकारियों ने आरोपों की पुष्टि की और दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की।

योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपियों के पास भेजा गया। जैसे ही प्राचार्य और लिपिक ने 10 हजार रुपये स्वीकार किए, पहले से तैयार ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है।

  Durg news:– साथ सात जन्में जीने की खाई थी कसमें और साथ तोड़ा दम, दो माह पहले नवविवाहित दंपत्ति का हुआ था विवाह,ट्रक के कुचलने से हुई दंपत्ति की मौत

बताया गया है कि इस ट्रैप कार्रवाई में ACB की 13 सदस्यीय विशेष टीम शामिल रही। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही रिश्वतखोरी से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच भी की जा रही है।

ACB की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button