🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

सिविल सर्जन के डिजिटल साइन का उपयोग कर जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला चॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

Ambikapur News:– सिविल सर्जन के डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग कर फर्जी तरीके से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में मणिपुर पुलिस ने च्वाइस सेंटर संचालक को बलिया उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

Advertisement Carousel

Ambikapur अंबिकापुर। सिविल सर्जन के डिजिटल साइन का इस्तेमाल कर फर्जी जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले चॉइस सेंटर संचालक को बलिया उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। चॉइस सेंटर संचालक ने अब तक डेढ़ से दो सौ फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर लोगों को बांट दिया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सहायक अधीक्षक डॉ. संटू बाघ ने मणिपुर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्ष अप्रैल २०१३ से ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे है। इसके बावजूद विभिन्न च्वाइस सेंटरों द्वारा वर्ष २०१३ से पूर्व के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं और प्रमाण पत्र में सिविल सर्जन का हस्ताक्षर फर्जी तरीके से स्कैन कर डिजिटल रूप में उपयोग किया जा रहा है। वर्ष २००६, १९७०, १९८४, २०११ में जन्मे व्यक्तियों का भी डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए थे। मामले में मणिपुर पुलिस अज्ञात च्वाइस सेंटर संचालकों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

  सरकारी अस्पताल में लापरवाही की हद पार!महिला मरीज़ को नहीं मिला स्ट्रेचर, डॉक्टर नदारद,परिजनों का फूटा ग़ुस्सा

विवेचना के दौरान पुलिस टीम तकनीकी जानकारी के आधार आरोपी की तलाश के लिए बलिया उत्तरप्रदेश रवाना हुई थी। यहां पुलिस टीम ने आरोपी अक्षय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने २५० रुपए प्रति प्रमाण पत्र की दर से १५० से २०० की संख्या में बनाना स्वीकार किया। मामले में पुलिस ने आरोपी अक्षय यादव आत्मज निर्मल यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कोडहरा थाना दोकटी जिला बलिया उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं 1 नग फर्जी प्रमाण पत्र जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button