🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

Korba : थाना परिसर में खड़ी कार में अचानक लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल

कोरबा, 23 अप्रैल । जिले के बालको थाना परिसर में मंगलवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार से उठती लपटों और गहरे काले धुएं ने पूरे थाना परिसर को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement Carousel

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, आग थाना परिसर में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में लगी, जो आरक्षक डेविड निराला की बताई जा रही है. कार से अचानक उठती आग की लपटों को देखकर पुलिसकर्मी तत्काल हरकत में आए और पानी व अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया.

 

वहीं तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

 

गनीमत रही कि पास में खड़े अन्य वाहनों को समय रहते वहां से हटा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button