कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु काउंसलिंग 03 सितंबर से 09 सितंबर तक

कोरबा, 02 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग 03 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह  काउंसलिंग   विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित सूची के अनुसार संबंधित आवंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक संपन्न होगी।

इसी तरह प्रयास बालक/कन्या आवासीय विद्यालय जिला बीजापुर में कक्षा 9 वीं में प्रवेष हेतु काउंसलिंग 03 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक एवं सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों हेतु काउंसलिंग 10 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी जनता कालोनी एफसीआई गोडाउन के पास रायपुर में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक संपन्न होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कोरबा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को कक्षा 8वीं की अंकसूची, अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र तथा शासन द्वारा निर्धारित अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे। विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी का प्रमाण-पत्र भी साथ लाना होगा।

  CG : सरकारी खजाने पर लाखों रुपए का डाका, समाज में नफरत का तड़का! धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाला सचिव चढ़ा पुलिस के हत्थे,सचिव या लूटेरा?..

उन्होंने बताया कि  काउंसलिंग  के उपरांत प्रवेश के लिए पात्र पाए गए विद्यार्थियों को तीन दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र तथा जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकल सेल जांच प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों एवं पालकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 7859096888 पर संपर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button