छत्तीसगढ़

CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी…

बीजापुर। CG BREAKING : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ आज 22 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे से जारी है। इस बीच दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग जारी है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस जवान सुबह के समय सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्‍सलियों ने अचानक से उन पर हमला कर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। तुरंत एक्टिव हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के धोबे पहाड़ जंगल में पुलिस-नक्‍सली मुठभेड़ चल रही है। जहां से गोलियों की आवाज इतनी तेज है कि उसकी गूंज उसूर कस्बे तक सुनाई दे रही है।

 

हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इलाके से नक्‍सल के खात्‍मे के लिए जवानों का ऑपरेशन जारी है। इलाके में आए दिन मुठभेड़ से नक्‍सली डरे हुए हैं। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सुरक्षा बलों की टीम गश्त पर थी, तभी जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। इस मुठभेड़ में किसी तरह की जनहानि या घायल जवानों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जल्‍द ही आज देर शाम तक इस पर इनपुट आने वाले हैं।

  CG PSC 2024:–सीजी पीएससी ने जारी किए डिप्टी कलेक्टर,डीएसपी समेत 246 पदों के लिए आवेदन, इस तारीख को होगी प्रारंभिक परीक्षा

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button