🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

CG : रिंग रोड पर युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर।  : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रिंग रोड नंबर दो पर स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सुबह राहगीरों ने लाश देखी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

प्रारंभिक तौर पर युवक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नजर नहीं आए, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिविल लाइन टी आई एस आर साहू का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी की रिपोर्टों से युवक की पहचान करने में जुटी है.

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button