Sex Racket in CG : लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, 4 लड़कियां और 2 दलाल गिरफ्तार

रायगढ़,  । लॉज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पुलिस ने छापेमारी कर पर्दाफाश किया है. इस छापेमारी के दौरान 4 लड़कियां और दो युवक दलाल गिरफ्तार हुए हैं.

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई आज दोपहर उस समय की गई जब पुलिस को खरसिया स्थित लक्ष्मी लॉज में रैकेट के बारे में एक शिकायत प्राप्त हुई थी. पुलिस की टीम में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर शामिल थे, उन्होंने रंगे हाथ आरोपियों को पकड़ है.

 

वहीं इस कार्रवाई में लक्ष्मी लॉज का संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने सेक्स रैकेट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Live Cricket Info