Transferछत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने बिलासपुर कलेक्टर से मांगा जवाब

नवरात्रि रैली में डीजे की आवाज से मकान गिरने का मामला

बिलासपुर जिले के मल्हार में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित रैली के दौरान डीजे की तेज आवाज से जर्जर मकान गिरने से एक बच्चे की मौत और सात लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर चीफ जस्टिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में मामले की सुनवाई शुरू की है। बुधवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में शासन की ओर से महाधिवक्ता ने जवाब प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मकान डीजे की आवाज से नहीं गिरा, बल्कि एक वाहन मकान से टकराया था। इस घटना की रिपोर्ट मकान मालिक ने लिखाई है, और पुलिस ने वाहन चालक व डीजे संचालक को हिरासत में लेकर 15 दिन के लिए रिमांड पर लिया है। साथ ही, ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोर्ट ने शासन के जवाब पर कलेक्टर बिलासपुर को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी यह घटना न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है, बल्कि पूरे जिले में रैली आयोजनों के दौरान डीजे और ध्वनि प्रदूषण की समस्या पर भी सवाल खड़े कर रही है।

  मुख्यमंत्री ने पं मदन मोहन मालवीय की जयंती पर किया नमन

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button