चौंकाने वाला मामला: पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पत्नी ने भी लगाए उत्पीड़न के आरोप

बेंगलुरु, 20 मार्च। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसके साथ सोने के लिए हर दिन 5,000 रुपये मांगती थी और छूने पर आत्महत्या की धमकी देती थी। वहीं, पत्नी ने भी पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए हैं।

बेंगलुरु के एक तकनीकी विशेषज्ञ श्रीकांत ने अपनी पत्नी बिंदुश्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही पत्नी ने यह साफ कर दिया था कि वह बच्चे पैदा नहीं करना चाहती। श्रीकांत का आरोप है कि जब भी वह अपनी पत्नी के करीब जाने की कोशिश करता, तो वह उसे दूर कर देती और कहती, “मुझे मत छुओ, मेरी सुंदरता खराब हो जाएगी।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दूसरी ओर, बिंदुश्री ने भी अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसके पिता ने शादी में 45 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन फिर भी उसे ससुराल में तंग किया जाता है। बिंदुश्री का कहना है कि उसे ठीक से खाना नहीं दिया जाता, मारपीट की जाती है और उसे केवल आधा लीटर दूध में पूरा दिन गुजारना पड़ता है।

  शादी समारोह के दौरान सूने मकान को बनाया निशाना, पड़ोसी निकला चोर – पुलिस ने कुछ घंटों में किया गिरफ्तार

पुलिस दोनों पक्षों की बात सुन रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Live Cricket Info