CG BREAKING:नगर पंचायत नवागढ़ में बड़े नहर में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा,19 मार्च 2025 । नगर पंचायत नवागढ़ में बड़े नहर में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण कुमार केसरवानी (35 वर्ष) पिता घासी राम के रूप में हुई है।

नवागढ़ थाना पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार केसरवानी दोपहर करीब 3 बजे अपने घर से निकले थे। वह बाजार चौक से बड़े नहर की ओर गए, जो कि **किरित मैनर बसंत देवांगन के घर के सामने है। इसी दौरान वह नहर में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, कृष्ण कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह अक्सर सिर पर हेलमेट लगाकर पैदल घूमते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ राछा भाठा अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Live Cricket Info