Bilaspur Crime news:– न्यायधानी में 5 साल की बच्ची की हत्या , कल से गायब थी बच्ची, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,एसपी मौके पर

Bilaspur Crime news:– न्यायधानी में पांच साल की बच्ची की लाश निर्माणाधीन पॉश कालोनी के मकान की छत में मिली है। बच्ची कल शाम से गायब थी। बच्ची के सर पर चोट के निशान हैं। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। बिलासपुर एसपी रंजनेश सिहं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

Bilaspur बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची कल शाम से गायब थी। आज सुबह उसका शव मिला है। बच्ची के सर में चोट के निशान हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई होगी। सूचना मिलने के बाद एसपी रजनेश सिंह खुद मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस के अलगअलग टीम मामले की जांच कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सरकंडा थाना क्षेत्र में सरकंडा थाना से पीछे ही खमतराई रोड पर गीतांजलि सिटी कॉलोनी स्थित है। गीतांजलि सिटी के संचालक के द्वारा कॉलोनी से ही लगा स्वर्णिम एरा नामक पॉश और महंगी कॉलोनी बनाई जा रही है। निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करने के लिए कई मजदूर परिवार यही रहकर काम करते हैं। उन्हीं में से एक परिवार के बच्ची की हत्या हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल निवासी बृहस्पति का परिवार पिछले 5 साल से यही रहकर निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते थे। उसकी पत्नी प्रतिमा भी यहां मकान बनाने के काम में मजदूरी करती थी। उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी कनिका कल शाम 6 बजे से गायब थी। कनिका की मां के अनुसार कल शाम 6 बजे जब हम काम से आए तो कनिका घर पर ही थीं। हम हाथ मुंह धो रहे थे तभी कनिका पास के ही दुकान से चॉकलेट खाने के लिए गई थी तब से वापस नहीं आई थी।

  CM Visit:-मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर–एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण, 25 लाख किसानों को बड़ी सौगात: 10 हजार करोड़ की प्रोत्साहन राशि सीधे खातों में भेजेंगे सीएम साय,

आज उसकी लाश एक निर्माणाधीन मकान की छत पर मिली। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। एसीसीयू की टीम और फोरेंसिक तथा डॉग स्क्वाड को भी घटना स्थल पर बुलवाया गया। बच्ची के सर पर चोट के निशान मिले है। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतका की मां ने बताया कि शाम 6:00 बजे के बाद उन्होंने बच्ची को नहीं देखा है। बच्ची चॉकलेट लेने गई फिर गायब है। मृतका के परिवार ने किसी से दुश्मनी से भी इनकार किया है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Live Cricket Info