✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
🏙️ राज्य व शहर

भीषण गर्मी में जल संकट और बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

धमतरी, 2 अप्रैल 2025: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। तापमान बढ़ने से नदी, नाले और तालाब सूखने लगे हैं, जिससे जलस्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। इसके कारण वानांचल क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। वहीं, लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का विरोध

मेचका वनांचल क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है। इस समस्या को लेकर जनपद सदस्य सिरधन सोम, ग्राम पंचायत बेलर बाहरा के सरपंच नरेश मांझी, उप सरपंच रुपेश्वर नाग, ग्राम पंचायत ठेनही के उप सरपंच समेत शीतल भंडारी, जितेंद्र बोरझा, नोहर नाग, मेहतर नेताम, उदय चनाप, देवराज सोम, राकेश कश्यप, भूषण कश्यप, अनिल नाग और संतोष कश्यप सहित अन्य ग्रामीणों ने कनिष्ठ अभियंता उप संभाग नगरी कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों की मांगें

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निम्नलिखित मांगें रखीं:

  • बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए।

  • सब स्टेशन मेचका में स्थायी लाइनमैन नियुक्त किया जाए।

  • हाई स्कूल मैदान तुमडी बहार में लगे ट्रांसफार्मर को हटाया जाए।

  • नई जम्फर लाइन बिछाई जाए।

  • सड़क किनारे लगे बिजली पोलों को ऊंचा किया जाए।

  Bilaspur News: रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शराब कोचिये गिरफ्तार, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब और एक्टिवा जब्त

प्रशासन से जल्द समाधान की अपील

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली और पानी की समस्या से जीवन मुश्किल हो गया है। ऐसे में प्रशासन को जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द राहत नहीं मिली, तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button