छत्तीसगढ़

एक सप्ताह में 30 रुपये बढ़ा दिए सीमेंट के दाम

रायपुर । उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और दूसरे प्रदेशों में कीमत ज्यादा होने की बात कहते हुए राज्य में सीमेंट कंपनियों ने फिर से दाम बढ़ा दिए हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हफ्तेभर में 30 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। चिल्हर में सीमेंट 320 से 330 रुपये और होलसेल में 280 से 300 रुपये प्रति बैग है।

 

बताया जा रहा है कि दाम बढ़ाने के लिए कंपनियों ने कुछ क्षेत्रों में डिस्पैच बंद कर दिया है, ताकि अघोषित कमी पैदा हो सके। इसे लेकर कारोबारी भी निराश हैं। उनका कहना है कि काम नहीं चलने के बाद भी दाम बढ़ाना समझ से परे है।

 

सरिया 2,000 रुपये टन महंगा

 

सरिया भी 2,000 रुपये टन महंगा हो गया। फैक्ट्रियों में सरिया 52,000 रुपये प्रति टन और रिटेल में 54,500 रुपये प्रति टन पहुंच गया।

 

तीन बार हो चुकी कोशिश

 

इस वर्ष सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तीन बार कोशिश की है और यह चौथी बार है। कारोबारियों का कहना है कि कंपनियां बाजार में बिना डिमांड के ही दाम बढ़ा रही है। अचानक सीमेंट की कीमतों में दाम बढ़ने की वजह आने वाले निकाय चुनाव को भी माना जा रहा है।

  C.G. news:– सिम्स और जिला अस्पताल में मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट, कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया दोनों अस्पतालों का औचक निरीक्षण

 

सीमेंट कंपनियों से चर्चा की जाएगी

अगर सीमेंट कंपनियां दाम बढ़ा रही है तो उनसे इस संबंध में चर्चा की जाएगी। कंपनियों को पिछली मीटिंग में कहा गया था कि वे दाम बढ़ाने से पहले शासन की अनुमति लें। – लखनलाल देवांगन, उद्योग मंत्री

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button