भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस नारायण कुंज जांजगीर में हर्षोल्लास से मनाया गया

भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस नारायण कुंज जांजगीर में हर्षोल्लास से मनाया गया

जांजगीर-चांपा।
भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्थापना दिवस जिले के मुख्यालय नारायण कुंज स्थित संघ कार्यालय में पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती गीता सोनी ने की। उनके साथ मंच पर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुर्रे, मंत्री संजय चौहान, पर्यावरण विभाग के जिला संयोजक अनुभव तिवारी, रामकृपाल राठौर, सह मंत्री रमेश साहू एवं अन्य पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष ममता साहू
सहमंत्री बिनु खैरवार
कार्यालयमंत्री गजानंद बंजारे
मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार
सदस्य शोभा राम, सीतराम , नंदनी साहू उपस्थित रहे।

संघ की रीति-नीति और संकल्प
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति, मूल सिद्धांत और ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। सभी ने मिलकर संघ को सशक्त और संगठित बनाए रखने का संकल्प लिया।

गीत-संगीत से गूंजा संघ कार्यालय
स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित गीतों का गायन किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा से भर गया। वक्ताओं ने कहा कि संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मजदूरों की आवाज और उनके अधिकारों का प्रहरी है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.