Balrampur news:– छात्राओं से मध्याहन भोजन बनवाने का वीडियो वायरल,एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद प्रधान पाठक को किया गया निलंबित

Balrampur news:– छात्राओं से मध्याहन भोजन बनवाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कर प्रतिवेदन संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा को भेजी थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है।

Balrampur बलरामपुर। छात्राओं से मध्याहन भोजन बनवाने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में शासकीय स्कूल की छात्राएं भोजन बनाने में जुटी है। पूरा मामला शासकीय कन्या विद्यालय रामानुजगंज का है। वीडियो के वायरल होते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोलते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर प्रधान पाठक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कर प्रतिवेदन संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा को भेजा था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संयुक्त संचालक में प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शासकीय कन्या विद्यालय रामानुजगंज कि छात्राओं का सोशल मीडिया में खाना बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले में विद्यालय की सहायिका एवं प्रधान पाठक के ऊपर छात्राओं से भोजन बनवाने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया में भोजन बनवाने का वीडियो वायरल होते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया था।

  विधानसभा में भारतमाला परियोजना के मुआवजा घोटाले पर बवाल

कल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में उन्होंने प्रधान पाठक एवं सहायिका के ऊपर कार्यवाही की मांग की थी। कल रैली निकाल कर जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी को बताया था कि गरीब घर की लड़कियां स्कूल में पढ़ने आती है। उनसे पढ़ाई के टाइम में खाना बनवाने से वह पढ़ नहीं पाती हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी भी नहीं है कि वह कोचिंग कर सिलेबस पूरा कर सके। इसलिए ऐसा कृत्य करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाया था।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर– रामानुजगंज डीएन मिश्रा ने जांच कर प्रतिवेदन संयुक्त संचालक को सौंपा। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार प्रधान पाठक शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला रामानुजगंज विकासखंड रामचंद्रपुर के द्वारा मध्याहन भोजन के संचालन में मनमानी छात्र उपस्थित दर्शाना एवं भोजन निर्माण में विद्यार्थियों से काम करवाना प्रथमदृष्टया प्रमाणित प्रमाणित पाए जाने के फल स्वरूप उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुसमी जिला बलरामपुर–रामानुजगंज नियत किया गया है।

Live Cricket Info