✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Transferछत्तीसगढ़नियुक्ति

हुक्का बार पर देर रात पुलिस का प्रहार, किराए के मकान पर

 

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

चल रहा था हुक्का बार, 11 रसूखदार गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर। हुक्का बार पर देर रात बिलासपुर पुलिस का प्रहार हुआ है। किराए पर मकान ले चलाए जा रहे हुक्का बार पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर तीन हुक्का बार संचालकों समेत 11 लोगों को हुक्का गुड़गुड़ाते हुए पकड़ा है। सभी पर कोटपा की कार्यवाही की गई है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।

सिविल लाईन थाना क्षेत्र के रिंग रोड वसुंधरा नगर में मकान मालिक अजय कुमार के घर में लंबे समय से अवैध रूप से हुक्का बार चलाने की सूचना अधिकारियों को मिल रही थी। युवाओं का देर रात तक जमावड़ा हुक्का बार में कश लगाने हेतु लगा रहता था। जिससे परेशान आसपास के लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों को पहुंचाई थी। मुखबिर के माध्यम से सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह तक भी पहुंची थी। रसूखदारों की संलिप्तता की बात सामने आने के बाद एसपी ने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और सिविल लाईन थाना पुलिस की एक टीम गठित की। उक्त टीम को एडिशनल एसपी के सुपरविजन में हुक्का बार में रेड मारने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम ने वसुंधरा नगर के जिस मकान में हुक्का बार चलाया जा रहा था उसे चारों तरफ से घेर कर रेड कार्यवाही की। मौके पर 10 नग हुक्का पाट समेत एक दर्जन लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में मकान मालिक समेत हुक्का बार संचालक भी थे। बड़ी मात्रा में सामान पकड़ने के अलावा पकड़े गए सभी को सिविल लाईन थाने लाया गया। मौके पर ही सभी के मोबाइल जप्त कर लिए गए थे। पर कार्यवाही की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रसूखदार महंगी गाड़ियों में कार्यवाही रुकवाने थाने पहुंच गए। पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का हवाला दे पुलिस ने सभी पर धारा 04,21(1),21(2),27 सिगरेट और अन्य तंबाकू अधिनियम 2003 के तहत अपराध करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही की।

400 रुपए प्रतिघंटे की दर से चलाया जा रहा था हुक्का बार:–

पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में बताया कि मकान का मालिक अजय कुमार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 400 रुपए प्रति घंटे की दर से हुक्का पीने दिया जाता था।

  CG PSC Mains Exam:– पीएससी मुख्य परीक्षा होगी,जून के अंतिम सप्ताह में,5संभाग मुख्यालयों में दो पालियों में होगी परीक्षा

पकड़े गए आरोपी एवं जब्त सामान:–

1 श्रीकांत प्रजापति पिता श्री राजा राम प्रजापति उम्र 32 निवासी राजू गांधी चौक कुम्हार पारा थाना सिला मो० नं० 9304525358 व्यवसाय प्राईवेट काम

2. वेदांत शुक्ला पिता स्व प्रेम नारायण शुक्ला उम्र 32 निवासी दयालबंद नारियल कोठी रोड शिव मंदीर के पास थाना सिटी कोतवाली मो०नं० 9522579206 प्राईवेट जांब

3. विनोद ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी सिंधी कालोनी एमसीवर्मा टावर के पास थाना सि०ला० मो० 7771836049 वौरहे संचालन

4 प्रीस कश्यप पिता रविशंकर कश्यप उम्र 25 साल निवासी कुदुदण्ड एसबीटी कालेज के पास मो०नं० 9098978833 काम मार्बल दुकान में काम सिला

शौर्य कश्यप पिता दिलीप कश्यप उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी तेलीपारा आरके बुटहाउस गली थाना

कोतवाली 9302287060 काम 12 पास आउट

6 शुभम माखिजा पिता अमित माखिजा उम्र 24 वर्ष निवासी मुक्तीधाम चीक सरकडा थाना सरकंडा मो०नं०

9300729003 काम जूता दुकान पढाई

7 अरनव मिश्रा पिता शैलेद्र मिश्रा उम्र 18 वर्ष 3 माह निवासी मुक्ती धाम सरकंडा थाना सरकंडा मोठन० 9479018808 पढाई

8 राज कश्यप पिता देवीशंकर कश्यप उम्र 24 साल निवासी पुराना बस स्टैण्ड सीटी सेंटर के बगल में मो० नं० 7089999052 काम पढ़ाई

9. दक्ष कश्यप पिता स्थ० अरूण कश्यप उम्र 18 वर्ष 2 माह निवासी तेली पारा नंदु गैरेज के पास थाना सिटी कोतवाली मो०न 7587075744 काम फार्महाउस खेती

10 विनीत ऐलानी पिता शंकर ऐलानी उम्र 22 साल निवासी सरकडा सीपत चौक बाड़ी टेम्पलजिग के बगल मे मोन 7000065588 पढ़ाई

11 मकान मालिक अजय कुमार 12 तथा एक अपचारी बालक

*जप्त सामाग्री*- 1.- 10 नग हुक्का पाट कम्पलीट से पाईप चीलम सहित

02-21 डिब्बा हुक्का का अलग अलग फ्लेवर अलायन तम्बाखु युक्त हुक्का में इस्तमाल करने 03-जफरान पान फ्लेवर तम्बाखु युक्त 12 डिब्बा हुक्का में इस्तमाल करने का

04-08 पेटी चारकोल 20-20 किलोग्राम का

05-एक बोरी टीसू पेपर

06- एक बोरी फिल्टर

07- एक नग हीटर कोयला जलाने वाला।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button