✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने उपनिदेशक वरुण जैन को दी बधाई, हाथी अलर्ट एप डेवलप कराने के लिए मिला ईको वॉरियर अवार्ड

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में हाथी अलर्ट एप बनाकर बड़ा बदलाव लाने वाले उप निदेशक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व वरूण जैन को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी है। बता दें कि उप निदेशक वरूण जैन को भारतीय वन सेवा संघ और इंडियन मास्टर माइंड ने बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी कैटेगरी से ईको वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड छत्तीसगढ़ से हाथी अलर्ट एप विकसित करने के लिए प्रदाय किया गया है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

मानव हाथी संघर्ष रोकने में मददगार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाथी ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एप है, जिसमें ग्रामीणों प्रमुख रूप से कोटवार, सचिव, सरपंच व वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को हाथी विचरण की सूचना ऑटोमेटेड कॉल्स, एसएमएस व व्हाट्सएप नोटिफिकेशन से मिल जाती है। इस एप के सफल प्रयोग के बाद अब इसका उपयोग प्रदेश के 15 हाथी प्रभावित वनमंडलों द्वारा किया जा रहा है, जिससे हाथी-मानव द्वंद को कम करने में मदद मिल रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button