किचन का दरवाजा तोड़कर रिसॉर्ट में घुसा भालू, चट कर गया पूरा खाना, सीसीटीवी में क़ैद हुआ भालू का कारनामा

सिमटते जंगल के कारण जंगली जानवर अब रिहायशी इलाकों का रुख कर रहे हैं। कांकेर के एक रिसॉर्ट में भालू का सीसीटीवी फ़ुटेज सामने आया है। भूख से बेहाल भालू खाने की तलाश में होटल के आस पास भटक रहा था। उसे जैसे ही मौका मिला वह रिसॉर्ट के भीतर घुस गया।

उत्तर बस्तर। कांकेर जिले में भालुओं की तादात बढ़ी है। यहाँ अच्छे ख़ासी संख्या में भालुओं को देखा जाता है। आए दिन भालू खाने की तलाश में गांव और शहरों की ओर रुख़ कर रहे हैं। जंगल से सटे इलाकों में तो भालुओं की इतनी दहशत है कि लोग रात के वक्त भी घरों की खिड़कियां बंद रखते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर का नथियानवागांव पर्यटकों के घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बताया जाता है। बड़ी संख्या में यहां पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहां बने रिसॉर्ट में रुककर प्रकृति का आनंद उठाते हैं। इसी रिसोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक भालू चहलकदमी करता दिखा है।

होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भालू पहले रिसॉर्ट के पास काफी देर तक घूमता रहा। थोड़ी देर बाद वह भोजन की तलाश में रिसॉर्ट के भीतर घुस जाता है। जिस वक्त भालू वहाँ गया उस वक्त रात का समय था।

  शिक्षकों को राशन वितरण केंद्रों में ड्यूटी लगाने पर भड़का शिक्षक संघ, विरोध के बाद आदेश लिया गया वापस

भालू बेरोक टोक रिसॉर्ट के भीतर जाता है और बंद किचन के दरवाजे को तोड़ देता है। किचन में ढेर सारा में खाना रखा था। जिसे भालू चट कर गया और अपना पेट भरने के बाद भालू बड़े ही आराम से वहां से निकलकर जंगल की ओर चला गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

जंगल की कटाई का नतीजा: इंसानी दखल के कारण जंगल तेज़ी से कम हो रहें है। भालुओं को वहां खाना पानी नहीं मिल रहा है। वन विभाग की टीम लगातार कोशिश कर रही है कि जंगली जानवर जंगल से बाहर नहीं निकलें। लेकिन उनका यह प्रयास नाकाफ़ी साबित हो रहा है। यही वजह है कि भालू खाने और पानी की तलाश में आए दिन रिहायशी इलाकों का रुख कर रहें हैं।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.