C.G. News:– युवक के गले में बोतल फोड़ घुसा की गई हत्या, आरोपी फरार,एसपी मौके पर

C.G.News:– शराब पीने के दौरान हुए विवाद में देर रात एक युवक के गले में फूटे कांच की बोतल से हमला कर बीती रात हत्या कर दी गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अफसरों ने हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी करने का दावा किया है।

Advertisement Carousel

Bilaspur बिलासपुर। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक के गले में शराब की टूटी बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पूरा वाक्या रात 11 से 12 बजे के बीच घटित हुआ। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। वही मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार सीएमडी कॉलेज के चंदुआभाठा में रहने वाला राहुल सिंह प्राइवेट जॉब करता था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से वह रात को अपने कुछ दोस्तों के साथ पुराना बस स्टैंड शराब पीने के लिए गया हुआ था। पुराना बस स्टैंड स्थित शराब भट्टी से शराब की बोतल ले पुराना बस स्टैंड में बैठकर अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसका किसी बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने राहुल सिंह के गले में शराब की बोतल फोड़ टूटी कांच की बोतल घुसा दी।

गले में कांच की बोतल के बाहर से राहुल लहूलुहान होकर बचने की फिराक में भागने लगा। पर जान बचाने की उसकी यह कोशिश सफल नहीं हुई। थोड़ी दूर हनुमान मंदिर के पास जाकर वह गिर गया। वहीं पर तड़प–तड़प कर राहुल ने दम तोड़ दिया। वही हत्यारे मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इधर हत्या की खबर आज की तरफ फैली और आधी रात होने के बाद भी लोगों की मौके पर भीड़ लग गई।

  Raigarh Crime : सपनई जंगल में महुआ शराब बनाने की अवैध भट्टी पर पुलिस की छापेमारी, 220 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

हत्या की जानकारी लगने पर तारबाहर थाना प्रभारी गोपाल सतपथी,सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या के अलावा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि अपना चाय के सामने मृतक की किसी से हाथापाई हुई थी। जिसके बाद फूटी कांच की बोतल से युवक पर हमला कर दिया गया। पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही हैं। पर हथियारों का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पर यह आशंका जताई जा रही है कि हत्यारा, मृतक राहुल का जान पहचान वाला ही है।

मौके पर पहुंचे एसपी रजनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि एक–दो प्रत्यक्षदर्शियों ने मृतक के एक तरफ भागने और उसके विपरीत दिशा में दूसरे युवक को भागते हुए देखा है। विपरीत दिशा में भागने वाला युवक हमलावर हो सकता है। वहीं घायल युवक कुछ दूर भगाने के बाद गिर गया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा पुलिस ने किया है

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.