CG :NEWS:–गर्लफ्रेंड को घूमाने गए बायफ्रेंड पर पड़ी गर्लफ्रेंड के घर वालों की नजर, कपड़े उतार जमकर पीटा, वीडियो वायरल

बाइक पर घूम रहे गर्लफ्रेंड–ब्वॉयफ्रेंड पर गर्लफ्रेंड के घर वालों की नजर पड़ गई। इसके बाद युवती के घर वालो ने प्रेमी युवक के कपड़े उतार उसकी जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

राजनांदगांव। गर्लफ्रेंड को घूमाने के बाद घर छोड़ने गाय बॉयफ्रेंड पर गर्लफ्रेंड के घर वालों की नजर पड़ गई। उन्होंने बॉयफ्रेंड की कपड़े उतार जमकर पिटाई कर दी दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मारपीट का वीडियो भी सामने आया है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़– छुईखदान– गंडई जिले के डूंडा गांव का निवासी मनीष वर्मा 15 अगस्त को अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। उसकी प्रेमिका राजनांदगांव जिले के रंगकठेरा गांव में रहती है। पिछले एक साल से दोनो का अफेयर चल रहा था। 15 अगस्त को हुआ अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर बाइक पर घूमने निकला था। दिन भर घूमने के बाद शाम को जब अपनी प्रेमिका को छोड़ने घर जा रहा था तब प्रेमिका के घर वालों और गांव वालो की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद होने प्रेमी युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। उसकी बाइक सड़क पर पटक दी और उसके कपड़े भी खींचकर उतार दिए।

बड़ी बेरहमी से युवक के सीने पर घुटना रख उसे पीटा जा रहा था। इसके अलावा डंडे से भी पिटाई की गई। युवक को मारने के लिए पत्थर भी उठाया गया था। पूरे घटना को कुछ लड़कियों ने घर की खिड़की से अपने मोबाइल में कैद कर लिया। युवक की बेरहमी से पिटाई से वे भी काफी डरी– सहमी नजर आ रही थी। यहां तक की वीडियो में मारपीट देख कर एक युवती की रोने– सुबकने की आवाज आ रही है। युवक को प्रेमिका के परिजनों और घर वालों ने अधमरा होने तक पीटा।

  FIR पर बोले पूर्व सीएम भूपेश बघेल: महादेव ऐप्प में सबसे अधिक कार्रवाई हमारी सरकार ने की, राजनीतिक प्रतिशोध के चलते मेरे खिलाफ कार्रवाई

गंभीर रूप से घायल युवा किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से छूट अपनी बाइक से घर पहुंचा और घर वालों को जानकारी दी। घायल युवा केसरी को देखते हुए उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद अब मनीष वर्मा की स्थिति सामान्य हो गई है।

वहीं परिजनों ने किस की शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई। पर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की एक टीम ने युवक के घर पहुंच कर घटना की शिकायत दर्ज करने को कहा। पर युवक के घर वालों ने इसे अपने बेटे की गलती बता अपराध दर्ज करवाने से इनकार कर दिया।

Live Cricket Info