छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर यादव समाज ने किया मुख्यमंत्री के पुतला दहन का प्रयास, पुलिसकर्मियों से हुई हुज्जत, गृहमंत्री मुर्दाबाद के लगे नारे

Bilaspur News:– विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला जाने का प्रयास किया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। यादव समाज ने देवेंद्र यादव के रिहाई न होने पर प्रदेश भर में धरना और जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Bilaspur बिलासपुर l भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की बलौदाबाजार हिंसा के मामले में गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश भर में यादव समाज का प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कल यादव समाज के द्वारा ज्ञापन सौंपने के अतिरिक्त आज बिलासपुर के नेहरू चौक में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के द्वारा पुतला छीनने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिसकर्मियों की झड़प भी हुई। यादव समाज के लोगों ने देवेंद्र यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विधायक देवेंद्र यादव वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। उनकी न्यायिक रिमांड अवधि कल मंगलवार को 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। 17 अगस्त को हुई गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव की कल बलौदाबाजार सीजेएम कोर्ट में पेशी थी। जिसमें सुनवाई के पश्चात न्यायिक रिमांड 7 दिन आगे बढ़ा दी गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देवेंद्र यादव अदालत में उपस्थित हुए थे।

बता दे 10 जून 2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान घटित आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना में शामिल आरोपियों की धरपकड कार्रवाई के क्रम में थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्र. 386/2024 धारा 153A,501(1),505(1)(B),501(1)(C),109,120बी, 147,148,149,186,353,332, 333,307,435,436,341,427 भादवि एवं 03,04 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धाराओं के तहत 17 अगस्त को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को भिलाई स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के लिए बलौदा बाजार से एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। गिरफ्तारी के विरोध में विधायक देवेंद्र यादव के समर्थक बड़ी संख्या में जुट गए थे। जिस पर दुर्ग पुलिस को भी बुलवाना पड़ा था।

गिरफ्तारी के बाद बलौदा बाजार के सीजेएम न्यायालय में पेश करने के बाद देवेंद्र यादव को 3 दिन की न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया था। देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार कोर्ट में पेश करने के पश्चात रायपुर सेंट्रल जेल में दाखिल किया गया था। 20 अगस्त को न्यायिक रिमांड की अवधि पूरी होनी थी। न्यायिक रिमांड पूरी होने पर उन्हें पुलिस फिर से अदालत में पेश करने वाली थी। कल रायपुर सेंट्रल जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बलौदा बाजार सीजेएम न्यायालय में देवेंद्र यादव की पेशी हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में देवेंद्र यादव उपस्थित हुए। उनकी न्यायिक रिमांड न्यायालय ने 7 दिनों के लिए बढ़ा दी। जिसके बाद अब 27 अगस्त तक देवेंद्र यादव न्यायिक रिमांड में रहेंगे।

  Raigarh Crime: साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक और संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपियों की गिरफ्तारी, जिनमें एक विधि के संघर्षरत बालक शामिल

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के विरोध के अलावा प्रदेश भर में यादव समाज भी विरोध में गया है। गिरफ्तारी के विरोध में आज नेहरू चौक में समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुतला खेलने के क्रम में पुलिसकर्मियों की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई। यादव समाज के लोगों ने यहां गृहमंत्री विजय शर्मा के नाम से मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। देवेंद्र यादव के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यादव समाज के युवा विधायक देवेंद्र यादव की लोकप्रियता से सरकार डर गई है इसलिए उन्हें झूठे मामले में फसाया गया है। सरकार डैमेज कंट्रोल के लिए नए-नए लोगों से प्रेस कांफ्रेंस करवा रही है। कल मंत्री दयाल दास बघेल ने विधायक गजेंद्र यादव को साथ लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। यादव समाज का सरकार की तरफ से रुझान हटता देख गजेंद्र यादव को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखा गया था। इससे पूर्व मामले की लीपापोती करने के लिए भाजपा विधायक खुशवंत साहेब को सामने कर समाज के झंडे का अपमान देवेंद्र यादव के द्वारा करने का आरोप लगाया गया था। प्रदर्शनकारियो ने कहा कि जो गलत हुआ है उस पर कार्यवाही होनी चाहिए पर इसमें निर्दोषों को नहीं फ़साना चाहिए। देवेंद्र यादव के मामले में हम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यदि देवेंद्र यादव की रिहाई नहीं होती तो यादव समाज प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन और जेल भरो आंदोलन करेगा। हम सभी यादव समाज के लोग देवेंद्र यादव के साथ जेल जाने के लिए तैयार है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button