पिता की मौत का दस साल बाद तीन बेटों ने लिया बदला, पड़ोसी की कर दी हत्या

बिलासपुर- मोपका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लगरा निवासी छतलाल केवट 30 वर्ष मजदूरी करता था। सोमवार को सुबह उसके पड़ोसी जितेंद्र केवट, धर्मेंद्र केवट व हेमंत केवट ने उसे घेर कर टंगिया और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से छतलाल के सिर और गले में गंभीर चोट के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर हत्या की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने गांववालों से पूछताछ की तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले धर्मेंद्र और उसके भाइयों से छतराम का विवाद चल रहा था। आशंका है, इसी वजह तीनों भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। इस पर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत और धर्मेंद्र को पकड़ लिया,जबकि जितेंद्र केवट पुलिस को चकमा देकर भाग गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मां को टोनही कहकर करते थे प्रताड़ित

आरोपियों ने बताया कि छतराम और उसके परिवार के लोग पहले उनके पिता तिलक की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे। इसके चलते मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र और उसके भाइयों ने छतलाल की हत्या करने की योजना बना ली थी। सोमवार को मौका मिलते ही उसे मौत के घाट उतार दिया है।

  CG Board Exam:– स्वयंसेवी शिक्षक बन दस निरक्षरों को साक्षर बनाने पर 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में दिए जाएंगे 10 अंक बोनस, इसी सत्र से होगा लागू

हुई थी जेल

दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि छतराम और उसके पिता संतोष केवट ने जमीन विवाद को लेकर 10 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों को पुलिस ने जेल भी भेजा था। करीब आठ साल जेल में रहने के बाद दोनों छूट कर बाहर आ गए। संतोष पुणे में रह कर मजदूरी करता है। छतराम गांव में ही रह कर मजदूरी कर रहा था। इस बीच पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तीनों भाइयों ने छतराम की हत्या की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.