🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

Baludabajar news:–  फसलों की सुरक्षा के लिए गायों को बाड़े में किया बंद, 20 गायों की दम घुटने से हुई मौत

Baludabajar news:– फसल सुरक्षा के लिए ग्रामीणों के द्वारा बाड़े में बंद किए गए 20  गायों की दम घुटने से मौत हो गई।

बलौदाबाजार। फसलों की सुरक्षा के लिए गायों को बाड़े में बंद करने से 20 गायों की बाड़े  में दम  घुटने से मौत हो गई। आज सुबह बदबू आने पर जाकर देखा गया तो गाएं मृत पाई गई। घटना लवण तहसील का है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35



लवण तहसील के ग्राम पंचायत मरदा में गांव वालों ने आपसी सलाह मशविरे से गांव के टूटे-फूटे घर को बारे में तब्दील कर दिया। यहां फसलों को चरने से बचाने के लिए गायों को बंद कर दिया जाता था। 20 गाएं यहां बंद थी। आज सुबह यहां से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों ने जाकर देखा तो सभी गाएं मरी हुई पाई गई।

प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि पर्याप्त हवा पानी की व्यवस्था नहीं होने के चलते गायों की मौत हुई है।  मौत की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में जानकारी ली। पुलिस भी गांव में जाकर जांच कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button