🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG Naxal News: नक्सलियों ने कोलकाता रेप और मर्डर केस का जताया विरोध, दोषी को फांसी देने की मांग की, बैनर पोस्टर लगाया

नारायणपुर जिले से खबर है जहां कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने भी बैनर और पोस्टर लगाकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

Advertisement Carousel

नारायणपुर। जिले में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप और हत्या का विरोध जताया है। ओरछा मार्ग पर पिंगुण्डा नाले के पास यह बैनर पोस्टर लगाया गया है। इसमें कोलकाता में ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ हुए दुष्कर्म की घटना का विरोध जताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

साथ ही बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान का भी विरोध किया गया है। नक्सलियों ने नेता, मंत्री और पूँजीपतियों को फायदा पहुंचाने के दबाव में काम करने जैसी बातों का उल्लेख किया है।

यह छोटेडोंगर थाना इलाके का मामला है। मौके पर सुरक्षा बल के जवानों ने पहुंचकर बैनर पर्चे जब्त कर लिया है। और माओवादियों के खिलाफ़ सर्चिंग अभियान तेज किया गया है, नक्सलियों के द्वारा बैनर पोस्टर लगाने से इलाके में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button