छत्तीसगढ़

हल्की बारिश ने खोली पोल,करोड़ों के सड़क निर्माण में जमकर धांधली,सड़क से ऊपर बनी नालियां

रतनपुर– नगर सीमा से लेकर खूंटाघाट तक बनाई जा रही लगभग आठ किलोमीटर डामर रोड व नाली निर्माण में खुलेआम अधिकारियों के शह में स्तरहीन सड़क का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है,बीते दिनों हुई हल्की बारिश से एक ओर जहां सड़क धंस गई वही दूसरी ओर सड़को पर पानी भरा रहा,सूत्रों की माने तो आनन फानन में इसकी लोकार्पण करने की भी तैयारी में विभागीय अधिकारी लगे हुए है,
गौरतलब है कि रतनपुर की सीमा से लेकर खूंटाघाट तक लगभग अठारह करोड़ रु की लागत से लोक निर्माण विभाग की देख रेख में डामर रोड ,पथवे,तथा नालियों का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है, आठ किलोमीटर के सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा स्टीमेट को परे रखकर अपने मनमर्जी से मानकों का पालन न करते हुए गुडवत्ताहीन निर्माण अधिकारियों के शह किया जा रहा है,आठ किलोमीटर लंबी बन रही इस सड़क के दोनों ओर सर्पाकार बेतरतीब बनी नालियां भ्रष्ट्राचार की कहानी बयां कर रही है,


** आधी अधूरी नालियां ,लोकार्पण की तैयारी”
आठ किलोमीटर तक बनने वाली डामर रोड ,पथवे,व नाली निर्माण फिलहाल अधूरे स्थिति में है किंतु विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार के मिलीभगत के चलते इसे आनन फानन में लोकार्पण किये जाने की चर्चा हो रही है,कई दुकानों के सामने बन रही नालियों को छोड़ दिया गया है तथा दुकानों के सामने बनाये घटिया स्तर का पथवे निर्माण की काफी चर्चा नगर में हो रही है,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  छत्तीसगढ़ में सिविल जज के 57 पदों पर निकली भर्ती


** लेवल नही जगह जगह सड़के दबी हुई**
आठ किलोमीटर की बन रही सड़के जिसमे कही कोई लेवल नही है,उतार चढ़ाव के साथ ही अनेक जगहों पर सड़के धंसे हुए नजर आ रहे है,बिजली ऑफिस के पास,नया बस स्टैंड के पास की उबड़ खाबड़ सड़के तो स्पस्ट प्रतीत हो रही है किंतु विभागीय अधिकारियों की मेहरबानी से ठेकेदार को नोटिश तक जारी नही किया जा रहा है,जो उनके मिलीभगत को बयां कर रही है,
उपरोक्त सम्बन्ध में एसडीओ श्री भगत ने कहा इस सम्बंध में हम कोई भी बाईट नही दे सकते ,इंजीनियर सर से आप बात कीजिये,
श्री भगत (एसडीओ,लोक निर्माण विभाग)
“” स्तरहीन सड़क का खुलेआम निर्माण विभागीय शह लेकर ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है,इसकी जांच कराकर ठेकेदार सहित विभागीय अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए,
रमेश सूर्या(अध्यक्ष)ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
रतनपुर,

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button